“अपना काली मंडा पाठशाला” के 40 जरूरतमंद छात्रों का खर्च उठाएंगे डॉ. सुनील खवाड़े
देवघर: जसीडीह वार्ड–01 में काली मंडा समिति, संथाली द्वारा संचालित “अपना काली मंडा पाठशाला” का उद्घाटन समाजसेवी सह जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार खवाड़े ने समारोहपूर्वक किया। समारोह की शुरुआत शिवचर्चा मंडली की महिलाओं के भजन- कीर्तन व छात्राओं के स्वागत गीत और छात्रों की नृत्य प्रस्तुति से हुई। उसके बाद विधिवत दीप प्रज्वलन व फीता काटकर पाठशाला का उद्घाटन डॉ. खवाड़े ने किया।

मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. खवाड़े ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपना काली मंडा पाठशाला को बेहतर बनाने व अच्छी पढ़ाई के लिए डिजिटल बोर्ड सहित नामांकित सभी 40 जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई किट में बैग, कॉपी, पेंसिल, कलर देते हुए पढ़ाई करने वाले बच्चों की सुविधा के लिए कंप्यूटर भी देने की घोषणा की।
कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में मंच संचालक अजय गोंड, समिति अध्यक्ष पिंटू साह, कोषाध्यक्ष नीरज रवानी, प्रबंधक कारू राऊत, मीडिया प्रभारी आशीष रवानी, सक्रिय सदस्य अप्पू, आनंद, राजेश तांती, संजय तांती, आकाश, सूरज, धर्मेंद्र, राजीव, चंदन पेंटर सहित अन्य सदस्य व गणमान्य की भूमिका रही।

