देवघर (शहर परिक्रमा)

मेगा पेंटिंग कंपिटिशन-11 का आयोजन 31 जनवरी 26 को, छात्रों के बीच बनेंगे 10 ग्रुप

देवघर: दिनांक 14.12.25 दिन रविवार को शहर परिक्रमा मेगा पेंटिंग कंपिटिशन, सीजन-11 को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।
    बैठक में आम सहमति बनी की शहर परिक्रमा मेगा पेंटिंग कंपिटिशन, सीजन-11 का आयोजन 31 जनवरी 2026 को शिल्पग्राम में आयोजित किया जायेगा। जिसमें छात्रों के बीच वर्गवार 10 ग्रुप बनाये जायेगें। सभी ग्रुपों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय का चयन क़े साथ ही साथ ही 3-3 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जायेंगे, साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागी प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। प्रतिभागियों को पूर्व से ही प्रतियोगिता क़े लिए सब्जेक्ट दिया जायेगा। इसके साथ ही निर्णय लिया गया कि प्रतिभागियों को प्रतियोगिता स्थल पर स्नैक्स भी दिया जाना है।

   इस दौरान स्व. गोविन्द प्रसाद वर्मा स्मृति शाश्वत सम्मान हेतु 4 सदस्यीय 1) प्रेम कुमार 2) ज्ञानी मिश्रा  3) दीपक कुमार 4) अभिषेक आनंद की नई चयन समिति भी बनाई गई चयन समिति सम्मानित होने वाले 5 नामों का चयन करेगी जिन्हें मेगा पेंटिंग कंपिटिशन के दौरान ही सम्मानित किया जायेगा।
     बैठक में डीएवी कास्टर टाउन के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, मैत्रेया स्कूल के निदेशक एस डी मिश्रा, ब्लू बेल्स एवं सुप्रभा शिक्षा स्थली के निदेशक प्रेम कुमार, देवघर सेंट्रल स्कूल के प्राचार्य सुबोध कुमार झा, जसीडीह पब्लिक स्कूल कर निदेशक भारतेन्दु दुबे, दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल की प्राचार्या ज्ञानती सिंह, आशुतोष बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार दुबे एवं मनिंद्र सिंह, राम मंदिर उच्च विद्यालय के प्राचार्य सुमित कुमार सिन्हा और सरोज कुमार चौधरी, डिवाइन पब्लिक स्कूल की सचिव ममता किरण, किडविज़ प्ले स्कूल की निदेशिका ज्ञानी मिश्रा, भारती विद्यापीठ की प्राचार्या सुनीता सिंह, एकलव्य पब्लिक स्कूल के राजवर्धन सिंह, दीनबंधु उच्च विद्यालय के प्राचार्य काजल कांति सिकदार, क्रेयोंस क़े राजीव रंजन, संत अरविंदो स्कूल जसीडीह से अजय मिश्रा, दून पब्लिक स्कूल क़े प्राचार्य दीपक कुमार, सहदेवा अकादमी क़े प्राचार्य अभिषेक आनंद, देवस्थली विद्यापीठ क़े निदेशक पी के आर्या, प्रिविजन रेजिडेंशियल स्कूल के निदेशक राजकुमार दुबे इत्यादि उपस्थित थे।

बैठक की मुख्य बातें:-

👉 मेगा पेंटिंग कंपिटिशन सीजन-11का आयोजन 31 जनवरी, 2026

👉एंट्री फी- ₹100

👉आयोजन स्थल- शिल्पग्राम, देवघर

👉छात्रों का ग्रुप- वर्गवार 10 ग्रुप

👉सभी ग्रुप में प्रथम, द्वितीय और तृतीय के साथ अधिकतम 3 सांत्वना पुरस्कार

👉सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र

👉प्रतिभागियों को स्नैक्स उपलब्ध कराया जायेगा।

👉स्व. गोविन्द प्रसाद वर्मा स्मृति शाश्वत सम्मान के लिए नई चयन समिति का गठन