मदर टच स्कूल द्वारा पिकनिक सह प्रतियोगिता का आयोजन
देवघर: मदर टच स्कूल द्वारा छात्रों एवं उनकी माताओं के लिए एक आनंदमय पिकनिक का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य आपसी जुड़ाव, पारिवारिक संबंधों को मजबूत करना तथा अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।

पिकनिक के दौरान कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें माताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी पाक-कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार भी दिया गया जिसमें:-
प्रथम पुरस्कार (अर्शिका की माता),
द्वितीय पुरस्कार(अद्वित की माता) दिया गया।
इस अवसर पर गायन गतिविधि भी आयोजित की गई, जिसने कार्यक्रम में और भी जीवंतता जोड़ दी। सराहनीय प्रस्तुतियाँ दी गईं:-
मोहुल की माता
वार्तिका की माता

मौके पर मदर टच स्कूल की निदेशिका डॉ रूपा श्री ने बताया कि यह आयोजन मदर टच स्कूल की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके अंतर्गत विद्यालय और परिवार के बीच मजबूत संबंध स्थापित किए जाते हैं तथा छात्रों और अभिभावकों के लिए सार्थक और यादगार अनुभव प्रदान किए जाते हैं।

