19 दिसम्बर को कुम्हारटोली सेवा समिति लगायेगी नि:शुल्क नेत्र जांच सह चश्मा वितरण शिविर
देवघर: कुम्हार टोली सेवा समिति एवं माँ शारदा फाउण्डेशन कोलकाता के सौजन्य से 19 दिसम्बर दिन शुक्रवार को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक महिला विकास मंडल (जैन मंदिर के सामने गली) में नि:शुल्क नेत्र जांच सह चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया जायेगा। उक्त जानकारी कुमम्हारटोली व्यवस्थापक गोपाल राम मंडल ने दी।

श्री मंडल ने कहा कि जिन नेत्र रोगियों को नेत्र जांच करवानी हो वे अपना कुम्हारटोली के नरसिंह सिनेमा हॉल के सामने स्थित चिकित्सालय में आके कार्ड बनवा सकते हैं। श्री मंडल ने आगे कहा कि यह शिविर कोलकाता के माँ शारदा फाउण्डेशन के सहयोग से लगाई जाएगी जिसमें कोलकाता के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सकों द्वारा आंखों की जांच की जायेगी। जिन्हें चश्मे की जरूरत पड़ेगी उन्हें मुफ्त में चश्मा दिया जायेगा, जिनका मोतियाबिंद निकलेगा उन्हें कोलकाता के अस्पताल में मुफ्त में ऑपरेशन किया जायेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विशाल गुप्ता सचिव कोलकाता, विद्यानन्द प्रभाकर व मुख्य सचिव कुम्हारटोली सेवा समिति सुभाष मुरारका व गोपाल राम मंडल जुटे हुए हैं। नेत्र जांच कराने वाले लोगों का निबंधन नरसिंह सिनेमा के सामने कुमम्हारटोली चिकित्सालय में हो रहा है।

