कॉंग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पहली पुण्य-तिथि पर दी श्रद्धांजली
कांग्रेस स्थापना दिवस मनाने को लेकर की समीक्षा बैठक
देवघर: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि पर देवघर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनको याद करते हुए नमन किया गया। उपस्थित कांग्रेस के सदस्यों ने मनमोहन सिंह की तस्वीर पर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा के पश्चात देवघर जिला कांग्रेस कमिटी की एक विशेष बैठक जिला अध्यक्ष मुकुन्द दास की अध्यक्षता में 28 दिसंबर को 140 में स्थापना दिवस की तैयारी की समीक्षा को लेकर की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष मुकुन्द दास ने स्थापना दिवस को सफल बनाने तथा निर्धारित कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वाँ स्थापना दिवस आगामी 28 दिसम्बर 2025 को पूरे देश में श्रद्धा, उत्साह और संगठनात्मक संकल्प के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के सभी जिला, प्रखंड, मंडल, ग्राम पंचायत एवं वार्ड कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारीगण तथा बीएलए (BLA) के आवासों पर कांग्रेस का झंडा फहराया जाएगा। कांग्रेस का स्थापना दिवस संगठन की मजबूती, आपसी एकता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने सभी कांग्रेस जनों से आह्वान किया कि स्थापना दिवस को पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ मनाते हुए जनता के बीच कांग्रेस के संविधान, कांग्रेस की विचारधारा को और मजबूती से पहुँचाया जाए। साथ ही विचार गोष्ठी आयोजित कर भारत के संविधान पर परिचर्चाएं करनी है। अपने घरों पर झंडा फहराने का फोटो ग्राफ एवं विडियो ग्राफ सोसल मीडिया में प्रसारित करना है। सोसल मीडिया देवघर जिला कांग्रेस कार्यालय में झंडोत्तोलन के साथ विचार गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। प्रखंड एवं नगर के कार्यक्रम का पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी संबोधित पर्यवेक्षक के जिम्मे है।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष रवि गुप्ता, जिला महासचिव-सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, विवेक मिश्रा, राकेश केशरी, सोसल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय, सेवा दल के बासुकी पंडित, ओबीसी जिलाध्यक्ष विकास राउत, प्रखंड अध्यक्ष संजीव चौधरी, हेमंत चौधरी, प्रदीप नटराज, जयशंकर शरण, युवा जिलाध्यक्ष आशीष भारद्वाज, नगर महासचिव अंकुर केशरी, युवा प्रदेश सचिव अंकुर आनंद, कुमार बाबा, नूनू खान, अजय कुमार कृष्णा, अमित राय, पपली खान, सूरज सिंह, दिलीप यादव, सुनिल महतो आदि दर्जनों मौजूद थे।

