देवघर (शहर परिक्रमा)

देवघर जिला क्रिकेट संघ की तीन खिलाडियों का झारखंड स्टेट क्रिकेट टीम में चयन

देवघर: बीसीसीआई की ओर से आयोजित अंदर-15 स्टेट चैंपियनशिप (एकदिवसीय)2025-26 होने जा रहा है जिसमें देवघर जिला की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है:-

1. जयमाल कुमारी (दाएं हाथ की तेज गेंदबाज), पिता- परमेश्वर राय जो एक किसान है।

2. सुनीता कुमारी (दाएं हाथ की ऑफ़ स्पिन गेंदबाज),  पिता- तुलसी मंडल जो खाना बनाने का कार्य करते हैं।

3. पिंकी कुमारी (दाएं हाथ की बल्लेबाज) पिता- सुखदेव राय खेती मजदूरी करते हैं।

   सभी खिलाड़ी रांची से विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) के लिए हुई रवाना हुई हैं। देवघर जिला क्रिकेट संघ की ओर से सभी खिलाड़ी को ढेर सारी शुभकामना दी गई।