ए एस कॉलेज में छात्रों के बीच हुई मारपीट, 2 छात्र घायल
देवघर: दिनांक 5.01.26 को सत्संग कॉलेज (साइंस) परिसर में छात्रों के आपसी विवाद में 2 छात्र घायल हो गए, वही इस विवाद को सुलझाने में पुलिस को भी मसक्कत करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार दिनांक 04.01.2026 को सत्संग कॉलेज(साइंस) परिसर में आदिवासियों के महापर्व सोहराय पर्व का आयोजन किया गया था। दूसरी तरफ NCC के छात्र कॉलेज परिसर में ही गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर परेड करने पर तुले हुए थे। इसी विवाद में मारपीट की घटना हुई और दो छात्र घायल हो गए।
घटना की जानकारी के पश्चात् पुलिस ने कॉलेज परिसर पहुंचकर मामले को शांत करने कराया। इस दौरान झामुमो महानगर सह सचिव प्रमोद चौधरी, छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमित सोरेन, उपाध्यक्ष संजय मेहरा, विनय सोरेन, सचिलाल हेंब्रम, श्रीजल सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।
मौके पर आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्रों ने कहा कि सोहराय पर्व मनाने की सूचना कॉलेज प्रशासन को दो सप्ताह पहले ही दी गई थी। इसके बावजूद भी इस तरह की घटना कॉलेज प्रशासन पर सवाल खड़ा करता है। इस मामले का निष्पक्षता पूर्वक जांच किया जाए तथा दोषी कड़ी से कड़ी सजा दिया जाए।

झामुमो महानगर सह सचिव प्रमोद चौधरी ने कहा कॉलेज कैंपस में ऐसा घटना दुर्भाग्य पूर्ण घटना है।
इसमें जो भी शामिल हैं उसपर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसा घटना कॉलेज कैंपस में न हो। साथ ही ए एस कॉलेज के प्रिंसिपल को इसमें गंभीरता से लेने और कार्यवाही करने की मांग किया।

