देवघर में बड़ी चोरी का पर्दाफाश, छापेमारी दल ने लाखों का सामान किया बरामद
देवघर: जसीडीह थाना क्षेत्र में हुई सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक देवघर के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल ने अलग–अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से लाखों रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया गया है।
मामला जसीडीह थाना कांड संख्या 362/2025 (धारा 309(4) बीएनएस 2023) से जुड़ा है। तकनीकी शाखा से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने विकास नगर, पुनासी, बसारिया और रिखिया थाना क्षेत्र में छापेमारी की। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने नए निर्माणाधीन मकानों और बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।

मोबाइल, टीवी से लेकर कैमरा तक बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से एलईडी टीवी, लैपटॉप, टैब, मोबाइल फोन, कैमरा, स्मार्ट डिवाइस और अन्य कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है। इनमें Lenovo, Panasonic, Nikon, Apple, Redmi, Poco, Infinix और Samsung जैसी नामी कंपनियों के उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा चोरी में प्रयुक्त वाहन की भी पहचान की गई है।
गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में
(1) शिवम कुमार राय, पिता – स्व. बिपिन कुमार राय, पता- विकास नगर, गिधनी, थाना- जसीडीह, जिला – देवघर
(2) सौरभ श्रृंगारी, पिता- पुरनानन्द श्रृंगारी, पता- बी० एन० झा पथ, थाना- नगर, जिला- देवघर
(3) साहिल चौधरी उर्फ साहिल गोल्ड, पिता- दिलीप चौधरी, स्थाई पता- साकिन बरमसिया, थाना- नगर, जिला- गिरिडीह/ वर्तमान पता- बलसरा स्थित नवनिर्मित मकान, थाना- रिखिया, जिला- देवघर
(4) नीरज दास, पिता- पेन्टर दास, साकिन- अनुप माँझीडीह, पुनसिया, थाना- रिखिया, जिला – देवघर हैं।
पूछताछ में उन्होंने देवघर जिले के अलग–अलग इलाकों में चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मियों का नाम :-
पु.नि. सह थाना प्रभारी दीपक कुमार, पु.अ.नि. अमर कुमार, पु.अ.नि. रामनुज सिंह, स.अ.नि. अभय कुमार, स.अ.नि. रामजीवन कुमार, स.अ.नि. अमरेश कुमार सभी थाना, जसीडीह एवं सशस्त्र बल पु.अ.नि. कौशल कुमार थाना प्रभारी सारवाँ थाना एवं सशस्त्र बल के अलावे रिखिया थाना के गस्ती दल ।

