देवघर (शहर परिक्रमा)

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

देवघर: आज जिला VBD (Vector Borne Disease) कार्यालय,  देवघर द्वारा आगामी MDA 2026 (Mass Drug Administration) कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के सभी CHC से आए CHO, BTT एवं अन्य कर्मी ने भाग लिया।

   कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला VBD पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार यादव द्वारा की गई। अपने संबोधन में उन्होंने MDA 2026 को जन-आंदोलन के रूप में सफल बनाने पर बल देते हुए सभी स्वास्थ्य कर्मियों से समन्वय, जिम्मेदारी और सक्रिय भागीदारी की अपील की।
    प्रशिक्षण के दौरान WHO से आए डॉ. हसीब जामन हक ने एक तकनीकी सत्र का संचालन किया, जिसमें उन्होंने फाइलेरिया रोग, उसके प्रभाव, रोकथाम एवं MDA कार्यक्रम की महत्ता पर विस्तृत एवं वैज्ञानिक जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के दौरान ध्यान रखने योग्य कई महत्वपूर्ण तकनीकी बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला।
    इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन से आए SPL श्रवण कुमार झा एवं PL अभिषेक कात्यायन द्वारा जन-जागरूकता, सुपरविजन प्लान, गूगल फॉर्म भरने की प्रक्रिया, तथा अन्य तकनीकी जानकारियाँ PPT प्रस्तुति एवं वीडियो के माध्यम से प्रभावी ढंग से दी गईं, जिससे प्रतिभागियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने में सुविधा मिल सके।
    कार्यक्रम में VBD कार्यालय से FLA रवि सिन्हा, DEO कांग्रेस मंडल एवं MPW राकेश झा की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने MDA 2026 को सफल बनाने हेतु आपसी समन्वय, सतत निगरानी एवं समुदाय की भागीदारी को अत्यंत आवश्यक बताया।