सुर्य नारायण चैरिटी ट्रस्ट ने 10 अनाथ बच्चों को दिया गर्म कपड़ा
देवघर: इस समय कड़ाके की ठंड (शीतलहर) को देखते हुए सुर्य नारायण चैरिटी ट्रस्ट, सेवाधाम, नन्दन पहाड़, देवघर की ओर से नन्दन पहाड़ देवघर स्थित स्पेशलाइज्ड एडोपरसन एजेन्सी (ईरा) में पल रहे अनाथ 10 (दस) बच्चों को गर्म कपड़ा का वितरण किया गया।

जानकारी हो कि सेवाधाम की ओर से कृष्ण कुमार चौधरी, चन्द्रकला चौधरी, रिया कुमारी व अन्य के द्वारावस्त्र उपलब्ध कराया गया। इस दौरान ईरा के अध्यक्ष विनय पाण्डेय भी उपस्थित थे।

