देवघर (शहर परिक्रमा)

“सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन” कार्यक्रम के माध्यम से आमजनों को किया गया जागरूक

देवघर: जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह 2026 के संतवा दिन “सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत ऑटो स्टैंड में ऑटो सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्क एवं सुरक्षित सफ़र के लिए आवश्यक सूचना का विस्तृत जानकारी से सम्बंधित ऑटो रिक्शा में पोस्टर चिपकाकर जागरूकता का संदेश दिया गया।

   इसके उपरांत ऑटो चालक के बीच सड़क सुरक्षा संबंधी काउनसेलिंग कर, पम्पलेट वितरण कर सड़क सुरक्षा के प्रति अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही हिट एंड रन मुआवजा योजना, खतरनाक ढंग से एवं तेज गति से वाहन चलाने का नुकसान, हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट का महत्व, विचलित ड्राईविंग से खतरा, इंडिकेटर का सही प्रयोग, गलत दिशा में ड्राइविंग करने का जानलेवा परिणाम, हेडलाइट का शिष्टाचार उपयोग, नशे की हालत में वाहन चलाने का गंभीर परिणाम, वाहन चलाते समय फोन का उपयोग का हानि, रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ का महत्व इत्यादि के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी साझा किया गया। इसके अलावा प्रखंड विकास एवं अंचल कार्यालय मोहनपुर में सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसके उपरांत मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों में सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ के माध्यम से पंपलेट बाँटकर आम लोगों को जागरूक किया गया।

इस दौरान मौके पर देवघर मोटरयान निरीक्षक अमित कुमार झा, सुभाष तिग्गा, प्रथम कुमार रजवार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक, शिव कुमार राय, सड़क अभियंत्रिक विश्लेषक, प्रविंद कुमार, आई. टी. सहायक अजय कुमार एवं अन्य कार्यालय तथा पुलिस कर्मी उपस्थित थे।