देवघर पुस्तक मेला के महिला संसद कोर ग्रुप की बैठक में सदस्यों को दी गई जवाबदेही
देवघर: आज यहां देवघर पुस्तक मेला के महिला संसद कोर ग्रुप के विस्तारित बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 और 26 जनवरी को पुस्तक मेला में आयोजित महिला संसद कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, महिलाओं को रोजगार, महिला विकास आदि मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

निर्णय लिया गया कि इसके लिए शिक्षा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, रोजगार मंत्री, महिला विकास मंत्री तथा महिला सुरक्षा मंत्री आदि के पद बनाए जाएंगे। बैठक में इसके लिए उपस्थित महिलाओं को जवाबदेही दी गई कि वह अपने-अपने पदों के अनुरूप तैयारी करें। साथ ही विपक्ष के सदस्यों के लिए भी महिलाओं को जवाबदेही दी गई कि वह संबंधित मुद्दों पर किस रूप में प्रश्न उठाएंगी साथ ही मंत्रिमंडल में शामिल महिलाओं को भी सही ढंग से जवाब तैयार करने कहा गया।
बैठक का संचालन डॉ. ईति और डॉ रूपाश्री ने संयुक्त रूप से किया। जबकि अध्यक्षता कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर राम नंदन सिंह ने की। बैठक में करीब 50 महिला सदस्य शामिल थी।
इनमें मुख्य रूप से अर्चना भगत, सरिता अग्रवाल, डॉ. इति कुमारी, इंदिरा मिश्रा, गीता सिंह, कुमारी स्नेहलता, संगीता मिश्रा, शोभा बथवाल, डॉ. शिप्रा झा, ज्ञानी मिश्रा, डॉ प्रज्ञा शिखा, शंपा घोष, विभा सिंह, विजय राशि, डॉ कल्पना सिंह, सुनीता सिंह, भारती सिंह, सोनम झा, योगमाया कुमारी, अर्चना कुमारी, डॉ. आशा रानी, डॉ रूपाश्री, सीमा झा, सारिका प्रकाश, सिमरन कुमारी, मंजुला कांत, संगीता कांत, राखी कुमारी, रीना राय, संध्या राय, तृषा सिंह, शिवांगी शर्मा, मनोरमा झा, मीनाक्षी कुमारी, रीता नाथ सहाय, सोनाली भारती, रंजनी, रंजना आदि मौजूद थी।
इस अवसर पर सौरभ कुमार सिंह और पुस्तक मेला के सचिव निर्मल कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे।

