देवघर (शहर परिक्रमा)

देवघर पुस्तक मेला परिसर में ‘बुजुर्ग संसद’ का प्रथम अभ्यास सत्र आयोजित

आज देवघर पुस्तक मेला परिसर में बुजुर्ग संसद का प्रथम अभ्यास सत्र आयोजित किया गया। सत्र में प्रधानमंत्री के आसन पर विराजमान राणा विजय शंकर सिंह ने सरकार की 13 प्रमुख योजनाओं को हाईलाइट किया। इन्होंने अटल पेंशन योजना, अटल बायो अभ्युदया योजना, वरिष्ठ नागरिकों के लिए एकीकृत कार्यक्रम राष्ट्रीय योजना बुजुर्ग हेल्पलाइन सीनियर केयर एजिंग ग्रोथ इंजन, वृद्धावस्था देखभाल करता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, राष्ट्रीय वृद्धि जन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम, वरिष्ठ नागरिक कल्याण योजना, सामाजिक और सामुदायिक सहायता कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान सरकार बुजुर्गों के विकास के लिए बहुत कम कर रही है।
    जबकि इनका कटान करते हुए विपक्ष के नेता की कुर्सी पर विराजमान गणेश उमर ने कहा कि यह योजनाएं दिखावटी ज्यादा है व्यावहारिक कम। जहां प्रधानमंत्री के प्रस्तुत योजनाओं को सत्ता पक्ष ने तालियां बजा कर स्वागत किया। वहीं विपक्ष की आलोचना पर विपक्ष बेंच में बैठे सदस्यों ने उनकी खिलाफत की।

    इस अवसर पर  स्पीकर के रूप में मौजूद डॉ. सुंदर चरण मिश्र ने बहुत ही बारीकी से दोनों पक्षों में होने वाले तू तू मैं मैं को शांत करने की कोशिश की।
    इस अवसर पर पक्ष में जहां राम किशोर प्रसाद सिंह, प्रशांत कुमार सिन्हा, सुनील कुमार शाह, राजीव लोचन सिंह, अशोक कुमार मिश्रा, शशि शेखर सिंह, बिंदेश्वर शर्मा, सत्यजीत सिंह, परमेश्वर दास परमेश मौजूद थे वहीं प्रतिपक्ष में राकेश चंद्र, राम ईश्वर सिंह, सुधीर कुमार यादव, कुमार रमेश सिंह, सत्येंद्र कुमार, उदय प्रकाश और राजेश रंजन उपस्थित थे।
    समय समाप्त होने पर स्पीकर ने कल तक के लिए संसद को स्थगित किया और 22 जनवरी को पुण: संसद की कार्रवाई की सूचना दी।
    मौके पर पुस्तक मेला की ओर से राजेश रंजन, सौरभ कुमार सिंह, सुमन बाजपेई आदि व्यवस्था संचालन में सहयोग कर रहे थे। कोऑर्डिनेटर प्रो. राम नंदन सिंह के स्वागत भाषण के साथ अभ्यास सत्र की शुरुआत हुई जबकि संयोजक डॉक्टर सुभाष राय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सत्रावसान हुआ।