पूर्व पार्षद कन्हैया झा की पत्नी डॉ अपर्णा झा को चुनाव में समर्थन देगी बमबम बाबा कॉलोनी सेवा समिति
देवघर नगर निगम के वार्ड 22क्षेत्र में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर बम बम बाबा कॉलोनी सेवा समिति पूरे काँलोनी के लोग बम बम बाबा कॉलोनी में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्ड पार्षद चुनाव को लेकर गहन मंथन हुआ और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि निर्वतमान वार्ड पार्षद कन्हैया झा की पत्नी डाँ अपर्णा झा को समर्थन देगी जो जनसेवा में समर्पित है, जनता के सुख-दुख में खड़ा रहता हो और वार्ड की समस्याओं को गंभीरता से उठाने की क्षमता रखता हो। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वार्ड पार्षद नगर निगम का सबसे मज़बूत और जमीनी पद होता है। यदि इस पद पर सही, ईमानदार और सेवाभाव से जुड़े व्यक्ति का चयन होता है तो शहर की दशा और दिशा दोनों बदली जा सकती हैं।

कॉलोनी अध्यक्ष रंजीत वर्मा ने कहा कि देवघर नगर निगम के वार्ड 22क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं जैसे स्वच्छता, पेयजल, नाली, सड़क, स्ट्रीट लाइट और गरीबों के कल्याण से जुड़े मुद्दों को लेकर वार्ड स्तर पर मजबूत प्रतिनिधित्व की आवश्यकता है। कन्हैया झा मजबूत प्रत्याशी हैं यह हमेशा निगम से अनेक योजनाओं के माध्यम से काम किए और इनमें क्षमता है डॉ अपर्णा झा पढ़ें लिखे प्रत्याशी हैं।
इसलिए बम बम बाबा कॉलोनी वासियों का स्पष्ट मानना है कि राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया जाना चाहिए, न कि व्यक्तिगत स्वार्थ का। इसी सोच के तहत समिति ऐसे लोगों को आगे बढ़ाना चाहती है, जिनका सामाजिक जीवन साफ-सुथरा हो और जो बिना भेदभाव के सभी वर्गों के लिए कार्य कर सकें।
अंत में कॉलोनी वासियों से एकजुट होकर संगठन घर-घर तक पहुंचाने और नगर निकाय चुनाव में डाँ अपर्णा झा को मज़बूत करने का आह्वान किया।
बैठक में रंजीत वर्मा, श्यामा कुमार, बालानाथ सिन्हा, विक्की कुमार, प्रणव कुमार, राहुल द्वारी, अमृत मिश्रा, प्रभाकर ठाकुर, मनोज ठाकुर, उदय शंकर भगत, ऋषिकेश मिश्रा, अमरेंद्र चौधरी, बबलू मंडल, मिथिलेश कुमार, जय प्रकाश झा, ज्ञानेंदु झा, हरिनारायण दुबे, हरेंद्र चौधरी, पवन कुमार, निर्मल झा, प्रीतम झा सहित कॉलोनी के सभी लोग मौजूद थे।

