स्व. प्रो. प्रदीप केसरी के जन्मदिन पर सुपर्ब स्कॉलर स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
देवघर: सुपर्ब स्कॉलर एजुकेशनल ट्रस्ट के पूर्व सचिव स्व. प्रो प्रदीप केसरी के 66वीं जयंती पर सुपर्ब स्कॉलर स्कूल में दिनांक 20.01.26 को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

मौके पर ट्रस्ट के वर्तमान सचिव कुमार सौरभ ने कहा कि आज हम उस महान विभूति का स्मरण कर रहे हैं जिनका संपूर्ण जीवन शिक्षा की मशाल को प्रज्वलित करने में बीता। उनका योगदान केवल कक्षाओं की चारदीवारी तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा (कॉलेज) के पूरे ढांचे को अपनी दूरदर्शिता से सींचा। उनकी विद्वत्ता ऐसी थी कि वे न केवल विषयों की गहराई में उतरते थे, बल्कि ज्ञान को जीवन मूल्यों के साथ जोड़ना भी जानते थे।
उनका मानना था कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक प्रबुद्ध समाज का निर्माण करना है। उनके द्वारा छोड़ी गई ज्ञान की विरासत आज भी हजारों छात्रों और शिक्षकों का मार्गदर्शन कर रही है। शिक्षा के प्रति उनका अटूट समर्पण हम सभी के लिए एक अनमोल प्रेरणा है।
इस दौरान स्व. प्रो प्रदीप केसरी के परिजन, विद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी सहित कई अन्य उपस्थित थे।

