देवघर (शहर परिक्रमा)

जसीडीह पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस का आयोजन

देवघर: जसीडीह पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ योगिता वाजपेयी के द्वारा झंडा फहराया गया तथा महापुरुषों को पुष्प अर्पित किया गया।

   इस अवसर पर बाल कल्याण ट्रस्ट के चेयर पर्सन सिन्धु रानी ने भी महापुरूषों को पुष्प अर्पित किया। प्राचार्या ने बताया कि जिस प्रकार संविधान देश को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक है ठीक उसी प्रकार से स्कूल डायरी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है। उन्होंने सुभद्र कुमारी चौहान द्वारा रचित पुष्प की अभिलाषा की पंक्तियों को सुनाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। जयशंकर मालवीय ने दिनकर की पंक्तियों को सुनाया तथा लोगों को अपने अधिकार की याद दिलाई। उन्होंने संविधान की भी व्याख्या की तथा बापू, नेहरू एवं सुभाषचंद्र बोस के द्वारा किए गए त्यागों की याद दिलाई। बाल कल्याण ट्रस्ट के चेयर पर्सन सिन्धु रानी ने सैनिकों के द्वारा दिए गए बलिदानों को बताया तथा कहा कि विद्यार्थी ही देश की रीढ़ हैं।
    उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने देश के विकास के बारे में सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए। इस अवसर पर सारे जहां से अच्छा, मेरा देश रंगीला, मेरे देश की धरती, सुनो गौर से दुनिया वालो, संथाली नृत्य की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया।
   कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा प्रिया गुप्ता तथा सान्ची के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।