देवघर (शहर परिक्रमा)

सुप्रभा शिक्षा स्थली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

देवघर: विधुभूषण सरकार रोड, विलियम्स टाउन अवस्थित सुप्रभा शिक्षा स्थली में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसे संस्था के निदेशक प्रेम कुमार ने सम्पन्न किया।   
      ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषणों के माध्यम से छात्रों ने संविधान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला।
     निदेशक प्रेम कुमार ने अपने संबोधन में छात्रों को संविधान का सम्मान करने, अनुशासन में रहने और देश के जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

      कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह में शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायक रहा।