देवघर (शहर परिक्रमा)

इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर द्वारा “स्पर्श: एक एहसास” कार्यक्रम का आयोजन

देवघर: आज दिनांक 25.02.2026 को इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर द्वारा अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा के नेतृत्व में विवेकानंद प्राइमरी स्कूल, बेला बगान में बच्चों हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  यह कार्यक्रम क्लब के “स्पर्श: एक एहसास” प्रोजेक्ट के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसके तहत विद्यालय के सभी बच्चों को “गुड टच एवं बैड टच” के विषय में ज्ञानी मिश्रा द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को जागरूक बनाना तथा उनकी सुरक्षा के प्रति उन्हें सजग करना था, ताकि वे किसी भी प्रकार की अनुचित स्थिति को समझ सकें और समय रहते अपनी बात अभिभावकों या शिक्षकों तक पहुँचा सकें।
      इस अवसर पर क्लब की सदस्य नमिता भगत द्वारा सभी बच्चों को बिस्किट, चिप्स एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। बच्चों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया साथ ही बच्चों द्वारा डांस किया गया और स्कूल की प्राचार्य डोला बनर्जी ने क्लब के इस जाकरूकता कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा सहित सचिव कंचन मूर्ति, रश्मि रंजन झा, डॉ ममता किरण, नमिता भगत, निशा गुप्ता, सुषमा रानी, बिभा सिंह, चंद्रप्रभा, करुणा जी, सावित्री गुप्ता, निशा जयसवाल आदि सदस्याएँ  उपस्थित रहीं ।