बरियार बाँधी में विराट हिन्दू सम्मलेन का आयोजन
देवघर: आज दिनांक 08.03.26 को बरियार बाँधी में विराट हिन्दू सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान 150 महिलाओं द्वारा एक ‘कलश यात्रा’ का भी आयोजन किया गया। यह यात्रा बरियर बाँधी से बंपास टाउन, बाजला चौक, सुभाष चौक, संत फ्रांसिस स्कूल के पास से वापस बरियर बाँधी पहुंची।

मौके पर आयोजन कमिटी के सह संयोजक अमित कुमार राव ने बताया कि आज संध्या 4 बजे से एक सम्मलेन का आयोजन किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता अनिल ठाकुर होंगे जिसकी अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी अंगद जी महाराज व आर्शीवाचन महंत आचार्य मांडवी अनुचर्य जी करेंगे। वहीं कथावचक चन्दनानंद जी के साथ डॉ राजीव कुमार पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।
आज कलश यात्रा के दौरान गणेश लाल बरनवाल, रोहित बरनवाल, डॉ. आनंद वर्धन, विनय कुमार बरनवाल, सुबोध कुमार बरनवाल, पंकज बरनवाल, राजेश कसेरा, कमलेश रस्तोगी, योगेंद्र भारती, निलेश बरनवाल, मुकेश बरनवाल, बिंदु बरनवाल, लक्ष्मी बरनवाल, रिचा बरनवाल सहित सैकड़ो महिलाएं पुरुष इस कलश यात्रा में शामिल थे।

