कोडरमा (शहर परिक्रमा)

डीएवी कोडरमा का सत्र 2025 -26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित: बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

कोडरमा: पी वी एस एस डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया का सत्र 2025- 26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ।  बच्चों ने अपने परिश्रम व मेहनत से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया ।
    इस अवसर पर विद्यालय की प्रातः कालीन सभा में विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने छात्रों, शिक्षक – शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को वार्षिक परीक्षा परिणाम का रिपोर्ट कार्ड देकर उनका उत्साह वर्धन किया।

वार्षिक परीक्षा परिणाम का रिपोर्ट कार्ड तीसरी से आठवीं एवं नवीं से 11वीं के बच्चों को  दिया गया ।
बोर्ड परीक्षा ( दसवीं एवं 12वीं) के बच्चों के नए सत्र का शुभारंभ  23 मार्च से एवं एल के जी से नवीं कक्षा के बच्चों के नए सत्र का शुभारंभ  2 अप्रैल से  होगा ।
     परीक्षा परिणाम का रिपोर्ट कार्ड प्रदान कर प्राचार्य ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में मेहनत और संघर्ष करने से ही सफलता मिलती है। परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। जिन बच्चों ने पूरे वर्ष शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक कार्यों में अपनी  मेहनत, लगनशीलता, कर्मठता निभाई एवं जो कुछ भी सीखा उसका एक रूप उनका प्रोग्रेस रिपोर्ट कार्ड है । उन्होंने कहा कि जो बच्चे किसी कारण बस बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए उन्हें हतोत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है। मन लगाकर पढ़ाई करें एवं शिक्षकों द्वारा दिए गए कार्यों को एकाग्रता पूर्वक पूरा करें, अवश्य सफलता मिलेगी। निरंतर मेहनत एवं अपने लक्ष्य को हासिल करना एक अच्छे विद्यार्थी के लक्षण होते हैं। प्राचार्य महोदय ने परीक्षा परिणाम के बेहतर प्रदर्शन एवं समय से घोषित करने के लिए  विनीत कुमार सिंह, लक्ष्मी गुप्ता ,ज्योति सिंह, मोहम्मद अली,  मौसुमी मल्लिक,  कुमार सतीश सिंह एवं अन्य शिक्षकों को धन्यवाद एवं बधाई दी।
     सीसीए के अंतर्गत पूरे वर्ष भर में विभिन्न  प्रकार के क्रियाकलापों में चारों सदनों ने शानदार प्रदर्शन किया । इस श्रृंखला में दयानंद सदन ने  द्वितीय स्थान एवं   विवेकानंद सदन ने प्रथम स्थान का खिताब प्राप्त किया।
शैक्षणिक क्षेत्र में जिन बच्चों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया उनमें तीसरी कक्षा में रशिका श्रीवास्तव 97%,  हर्षित निराला 98 .6% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान, अन्वी सिन्हा 98.6%, रौनक कुमार 98.8% लाकर द्वितीय स्थान, एवं  सिमरन कौर 99.2% अंक प्राप्त कर  श्रीन राज 99.2% ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
    चौथी कक्षा में श्रेष्ठा सिंह 94.4% ,अरात्रिका शर्मा 99%, तृतीय स्थान, आकृति कुमारी 94.8%, अक्षय कश्यप 99.2% द्वितीय स्थान, विद्या गुप्ता 98.6%, सत्यम राज 99.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
    पांचवी कक्षा में विभोर कुमार 98.5%, रागिनी 99.17%, राजविका पांडे 96.3% अंक प्राप्त का तृतीय स्थान, स्वीटी कुमारी 99.17%, आराध्या कश्यप 99.17%, तन्मय सिंह 99.67%, आयुष कुमार 98.5 0% द्वितीय स्थान एवं अत्रिश धर 99.33% ,आयुषी बर्नवाल 100%, सौम्या सोनी 98.67% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे।
    छठीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में किसलय सिंह 99%, अदित्री मंडल 96.17%, अक्षत कुमार 89.7%, सुजीत कुमार 87.33% अंक प्राप्त का तृतीय स्थान, आरोही गुप्ता 99.17%  ,अनारध्या कश्यप 98.33%, प्रित्यांशा कुमारी 94.17% ,पीयूष कुमार गिरि 90% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, वहीं पर निष्ठा गुप्ता 100% , अनुष्का गुप्ता 98.67% अंकुश कुमार मोदी 95.5% ,आराध्या मिश्रा 94.33% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
     सातवीं कक्षा के बच्चों में अंकिता सिंह 98.3%, पलक संजीवनी 97.83% ,आकाश केशव 97%, दिव्या रानी 92.3% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान, श्रेया रानी 99%, श्वेता कुमारी 98.17%, शांभवी सिंह 97.83%, स्मृति कुमारी 95.17% अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा अमन कुमार 99.17%, प्रत्युषा कुमारी 98.5%, निशांत कुमार, साक्षी कुमारी  99.33%,  अनिकेत सिंह 97% प्रथम स्थान प्राप्त किया।
    आठवीं कक्षा के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया जिसमें अनुष्का 88.29%, अश्विन कुमार 87.57%, प्रत्युष कुमार 90.86%, समृद्धि भारती 88.57, शुभम कुमार 89.14% तृतीय स्थान, अनय वर्मा 89.57%, इशू  89.29%, ज्योति रानी 91.86%, संचित ठाकुर 94% सुजल कुमार 93.71%, तथा आराध्या सिंह 95.17%, आयुष राज 97.86%, नेहा कुमारी 95% सत्यम कुमार 95%, श्रेया शेखर 94.43% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
    नवीं कक्षा में आभ्या श्री 94%, प्रतीक 93.8%, रागिनी कुमारी 91.8%, आलोक 88.8% सौहार्द्रय सरकार 93.4% तृतीय स्थान, आकांक्षा शर्मा 94.8%, राधा 94% यशराज 93.4%, अंजली गुप्ता 90.4%, संजना 94% द्वितीय स्थान, एवं कुमारी अनन्या गुप्ता 95.8%, प्रिंस कुमार 96% ,तान्या सिंह 95.2%, चिराग वैभव 95.6%, रौनक कुमार 95.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे।
     11वीं साइंस में राजवीर सिंह सलूजा 79.2% तृतीय स्थान, तुषार कुमार 83% द्वितीय स्थान ,अतुल कुमार  मोदी 87.6% के साथ प्रथम स्थान।
   11वीं कॉमर्स में जसमीत चावला 64.8% ,अथर्व ब्रहपुरिया 66% एवं अक्षरा भदानी 80.6% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  काव्या कुमारी, विद्या गुप्ता 4 ए, अंशिका राजपूत 4 B, आराधना भारती 6 सी, पीयूष कुमार 8 सी, अक्षरा भदानी 11 कॉमर्स ने  पूरे वर्ष विद्यालय में 100% उपस्थिति दर्ज की।
शैक्षणिक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों मे आरव राज एलजी, ऋतिक यूकेजी, रवि कुमार वन,श्रीहव शांडिल्य 2 बी वहीं पर   संपूर्णा राजपूत एल के जी, अर्श अर्नव यूकेजी, अंशिका राज वन, मायरा वर्मा  2 ए ने पूरे शैक्षणिक वर्ष में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
11वीं कक्षा की कुमारी श्रेयसी , कृतिका देबनाथ बेस्ट एंकर , प्रिंस कुमार क्विज मास्टर, आभ्या श्री बेस्ट ओरेटर, शिवम कुमार, कृतिका देबनाथ बेस्ट इन स्पोर्ट्स, उपांशु राज बेस्ट एक्टर, नायसा निर्मल बेस्ट इन म्यूजिक, करिश्मा कुमारी बेस्ट इन डांस ,एवं स्टूडेंट ऑफ द ईयर प्रेरणा यादव को  प्राचार्य ने  सर्टिफिकेट प्रदान कर  उनका उत्साहवर्धन किया।
   अंत में प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने अभिभावकों, शिक्षकों  एवं छात्रों को परीक्षा परिणाम की बधाई दी एवं नए सत्र के शुभारंभ की शुभकामनाएं दी।
मंच संचालन लक्ष्मी गुप्ता, ज्योति सिंह एवं संदीप कुमार ने किया।