ग्रीनविच विद्यालय में ‘स्वस्थ रहो, खुश रहो’ कार्यक्रम का आयोजन
देवघर: ‘स्वस्थ रहो खुश रहो’ सलाह के अंतर्गत ग्रीनविच विद्यालय परिसर में माड़वारी महिला समिति द्वारा स्वास्थ्य सम्बन्धित चर्चा विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच हुई। जिसमें वर्ग नर्सरी से नवम तक के छात्र छात्राओं के शारीरिक व स्वच्छता के विषय में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में समिति की प्रेसिडेंट सरला अग्रवाल, पूर्व प्रेसिडेंट प्रमिला बाजला, अंचल प्रमुख मंजू अग्रवाल तथा अद्विका बाजला ने स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत शरीर में खून की कमी (एनीमिया) से होने वाले रोगों के बारे में बात की। उसके लक्षण जैसे थकान, कमजोरी, तेजधड़कन, बालों का झड़ना, एकाग्रता में कमी को पहचानने तथा उसके उचित इलाज करने की सलाह दी। साथ ही खून की कमी को दूर करने के लिए सही खान-पान जैसे हरी सब्जी, विटामिन सी युक्त भोजन, दाल, दूध आदि को अपने आहार में शामिल करने की सलाह दी। अपने आसपास सफाई रखने, स्वच्छ जल पीने तथा मासिक धर्म में भी साफ-सफाई से रहने की अपील की।
अद्विका बाजला ने बहुत ही प्रभावशाली तरीके से स्वस्थ रहने तथा खून की कमी के कारण होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में छात्र छात्राओं को जागरूक किया कि थोड़ा सा अपने ऊपर ध्यान रखकर हम इस कमी को दूर कर सकते हैं और स्वस्थ एवं खुश रह सकते हैं। महिला समिति समूह ने अंत में सभी बच्चों के बीच पेंसिल, फ्रूटी बिस्किट, चॉकलेट का वितरण भी किया। बच्चे काफी जागरूक एवं खुश दिखे तथा समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया।
मौके पर विद्यालय के निदेशक महोदय आर.के. वर्मा तथा सहित शिक्षक-शिक्षिकागण मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

