सूर्य नारायण चैरिटी ट्रस्ट सेवा धाम द्वारा छात्र छात्राओं के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण
देवघर: दिनांक 25.3.26 को झारखंड सरकार द्वारा संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंघवा में सूर्य नारायण चैरिटी ट्रस्ट सेवा धाम की ओर से करीब 50 छात्र छात्रों को कॉपी और पेन वितरण किया गया।

इस मौके पर ट्रस्ट की ओर से कृष्ण कुमार चौधरी उर्फ कन्हैया जी के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक चंदेश्वर प्रियदर्शी एवं बबलू यादव और प्रभा ओझा उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का समापन ट्रस्ट की ओर से बच्चों को टॉफी देने के साथ किया गया।

