ध्रुव प्रसाद साह आजाद हिंद फ़ौज में सेकेंड लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त
देवघर: आजाद हिंद फौज, अखंड भारत के नाम से जारी एक पत्र के अनुसार देवघर निवासी ध्रुव प्रसाद साह को संगठन में सेकेंड लेफ्टिनेंट (अवैतनिक) पद पर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति पत्रांक JH/03/03/2026 दिनांक 20 मार्च 2026 के तहत जारी किया गया है। पत्र में ब्रिगेडियर कार्तिक चक्रवर्ती द्वारा यह सूचना दी गई है।

जारी पत्र के अनुसार ध्रुव प्रसाद साह, पिता महेश साह, करणीबाग क्षेत्र के निवासी हैं और उनसे अपेक्षा की गई है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करेंगे। साथ ही, देश के प्रति समर्पण और कर्तव्यों के पालन पर विशेष जोर दिया गया है।
इस नियुक्ति को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल है। संगठन ने अपने संदेश में देशभक्ति और सेवा भावना को प्राथमिकता देने की बात कही है।

