पूर्व खिलाड़ियों को मिलेगा ‘पेंशन’ का सम्मान, करें आवेदन
देवघर: उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी कि झारखण्ड खेल नीति के तहत राज्य के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी, अर्जुन अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी, द्रोणाचार्य अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी, ध्यानचन्द अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी, ओलम्पिक गेम्स/पैरालम्पिक गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ी, ओलम्पिक में भाग लेने वाले खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ खेल/एशियन गेम/विश्व कप/विश्व चौम्पियनशिप (दो वर्ष या इससे अधिक के अंतराल पर आयोजित)/पैरा एशियन गेम्स/सैफ गेम्स/राष्ट्रीय खेल के पदक विजेता/ओलम्पिक गेम्स में शामिल खेल विधाओं में राष्ट्रीय खेल में भाग ले चुके वैसे खिलाड़ी, जो अब व्यवहारिक तौर पर खेल में नहीं हैं, को झारखण्ड खिलाड़ी पेंशन योजना के तहत् पेंशन प्रदान करने हेतु मार्गदर्शिका निर्गत है। उक्त मार्गदर्शिका में वर्णित अर्हताओं/शर्तों के अधीन झारखण्ड राज्य के योग्य खिलाड़ियों से विहित प्रपत्र में पेंशन हेतु आवेदन दिनांक 16.04.2026 अप० 05ः00 बजे आमंत्रित किया गया है। अहर्त्ताधारी खिलाड़ी जिले के जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय में विहित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन समर्पित करेंगे।

उक्त अधिसूचना के अनुसार जिला खेल पदाधिकारी द्वारा आवेदनों की सत्यता एवं आवेदक की पात्रता की जाँच कर अपनी अनुशंसा के साथ खेल पेंशन की स्वीकृति पर विचार करने के लिए प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त कार्यालय को अग्रसारित किया जायेगा।
उपायुक्त की अपील
उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जिले के सभी गौरवशाली पूर्व खिलाड़ियों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए समय सीमा के भीतर आवेदन करें। उन्होंने कहा, “यह योजना हमारे उन कोहिनूर के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक तरीका है, जिन्होंने अपनी प्रतिभा एवं उच्च स्तरीय प्रदर्शन से झारखंड का नाम रोशन किया है।

