छत्तीसगढ़ डाक विभाग द्वारा आयोजित लेखन प्रतियोगिता में देवघर की श्रेया केशरी ने पाया प्रथम स्थान
देवघर: संत फ्रांसिस स्कूल की पूर्व छात्रा 12वीं की झारखंड टॉपर श्रेया केशरी जो अभी वर्तमान में नेशनल लॉ स्कूल रायपुर की छात्रा है, छत्तीसगढ़ डाक विभाग द्वारा आयोजित लेखन प्रतियोगिता में पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान लाकर देवघर के साथ-साथ पूरे झारखंड का नाम छत्तीसगढ़ में बढ़ाया है।

जानकारी हो कि श्रेया केशरी, देवघर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रवि केशरी की बेटी है।
छत्तीसगढ़ डाक विभाग द्वारा आयोजित लेखन प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मीबाई को चिट्ठी लिखना था, जिसमें लक्ष्मीबाई को अपना आदर्श बताते हुए 21वीं सदी में समाज को रानी लक्ष्मीबाई की स्वाभिमान, निडरता, आत्मविश्वास की कितनी जरूरत है? इस विषय पर लिखना था।

