भाजपा देवघर नगर मंडल के प्रशिक्षण महाअभियान में संगठन की मजबूती पर जोर
देवघर:भारतीय जनता पार्टी ने देवघर नगर में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम देवघर नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए था, जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा ने की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और कार्यशैली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने विशेष रूप से ‘पंचनिष्ठा’ के महत्व पर प्रकाश डाला, जिसे भाजपा की विचारधारा का अभिन्न अंग बताया गया।
इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें कार्यक्रम का समापन संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के आह्वान के साथ हुआ।

मौके पर नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा ने कहा कि
भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानववाद विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए संगठन विस्तार और जनसंपर्क पर जोर दिया।
शिविर में विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, सोशल मीडिया के उपयोग, चुनावी रणनीति और सामाजिक सेवा के विषय में प्रशिक्षण दिया गया।
मौके पर संजीव जजवाड़े, सचिन सुल्तानिया, मुकेश पाठक, धनंजय खवाड़े, धनंजय तिवारी, मीणा झा, सुप्रिया गुप्ता, नीरज प्रकाश, बमबम दुबे, सौरभ राय, दिलराज कुमार, अशोक मौली, राजू केसरी, रिंकू सिंह, निरंजन ठाकुर, कृष्ण गुप्ता, सुजीत साह, राकेश सिंह, कुंदन झा, राकेश झा, सागर झा, प्रवीण तिवारी आदि उपस्थित थे।

