देवघर (शहर परिक्रमा)

युवाओं की बैठक में भव्य भागवत कथा के आयोजन का लिया गया निर्णय

​देवघर: मोहनपुर प्रखंड के चकरमा पंचायत भवन में आज मंगलवार को गांव के युवा समाजसेवियों द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने हेतु श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन पर चर्चा करना था। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में आगामी दिनों में सात दिवसीय भव्य भागवत कथा आयोजित करने का निर्णय लिया।

तैयारियों पर विस्तृत चर्चा
​ बैठक की अध्यक्षता कर रहे अभिषेक ठाकुर ने आगामी आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि भागवत कथा जैसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर बारीकी से चर्चा की गई और उपस्थित युवाओं से उनके बहुमूल्य सुझाव लिए गए।

अगली बैठक में होगा कमेटी का गठन
​ सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि भागवत कथा के सुचारू संचालन और जिम्मेदारियों के बंटवारे के लिए अगली बैठक बुलाई जाएगी। उस बैठक में विधिवत रूप से एक ‘संचालन समिति’ (कमेटी) का निर्माण किया जाएगा, जो कथा की तिथि, स्थान और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देगी।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति
​ इस अवसर पर अमित पत्रलेख, ऋषि कुमार, शिवम कुमार, प्रेम रावत, नितेश झा, झुनझुन झा, अभिषेक झा, कुंदन गुप्ता, प्रियांशु कुमार, भोला गुप्ता, गजानंद झा, गौतम राव, बबलू दास, कौशल सिंह, संजय मंडल, मोहित सिंह, प्रेम राऊत, संतोष यादव, झुनझुन झा और कार्तिक झा सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *