कोडरमा (शहर परिक्रमा)

डीएवी कोडरमा के 18 बच्चों ने सोशल साइंस और हिंदी ओलंपियाड में गोल्ड मेडल प्राप्त किया 

कोडरमा: पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध करते हुए एसओएफ द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय  हिंदी ओलंपियाड में कुल 13 स्वर्ण एवं सोशल साइंस में पाँच पदक अपने नाम किए हैं।

    अंतर्राष्ट्रीय सोशल साइंस ओलंपियाड में एस ओ एफ में गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन तन्मय सिंह, उदय शंकर यादव और अरात्रिका सिन्हा एवं गोल्ड मेडल खुशी तिवारी और प्रिय लक्ष्मी ने प्राप्त किया ।
     वहीं हिंदी ओलंपियाड में अपनी भाषा और ज्ञान की पकड़ दिखाते हुए आठ विद्यार्थियों ने ‘गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त किया जिसमें राजवीर कुमार, सृष्टि रानी, श्रेया विश्वकर्मा, तेजस प्रताप सिंह, तन्मय सिंह, किसलय सिंह, आलोक प्रसाद और सात्विक मोदी ने अपनी श्रेष्ठता का परिचय दिया।
      विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने विजयी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज डीएवी कोडरमा का हर सदस्य गर्व महसूस कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतना न केवल छात्र की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह हमारे विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को भी दर्शाता है।  सभी विजेताओं ने यह साबित कर दिया है कि यदि संकल्प दृढ़ हो, तो सफलता निश्चित है ।मेरी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आप सभी भविष्य में भी इसी तरह ज्ञान और संस्कार के मार्ग पर चलते हुए अपने माता-पिता, विद्यालय और जिले का नाम रोशन करते रहें। सभी विद्यार्थियों को उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए ढेरों आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दी।
     विद्यार्थियों की यह गौरवशाली उपलब्धि में विद्यालय के शिक्षक एवं एसओएफ के कॉर्डिनेटर मनोज कुमार सिंह,सुजीत कुमार राणा एवं निधि अम्बष्ट के सही मार्गदर्शन का सुखद परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *