देवघर (शहर परिक्रमा)

अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग में डीएवी भंडारकोला का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान


देवघर: स्थानीय सातर रोड स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला के विद्यार्थियों ने जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग 2026 में एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया। सभी विजेताओं का सम्मान प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने किया।

ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा कौशल और तकनीकी दक्षता के बल पर नौ स्वर्ण पदक, पांच रजत और एक कांस्य पदक जीते। आरुषि,आलिया, सौम्या ,खुशी,इच्छा, दिव्यांशी,ऋषिका और आकांक्षा ने स्वर्ण पदक जीते तो दूसरी ओर इशू ,प्रथा और डिंपल ने रजत पदक जीता और समृद्धि ने कांस्य पदक। एथलेटिक्स में विद्यार्थियों ने तेज गति और सहनशक्ति का प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।अंडर 14 के 200 मीटर और 400 मीटर स्पर्धा में श्रृष्टि ने रजत पदक जीता तो संजीवनी ने अंडर 14 के 800 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता। बैडमिंटन के बालिका वर्ग के अंडर 17 डबल्स परिस्पर्धा में रनर अप का खिताब नेहा गुप्ता और अंडर 14 सिंगल और डबल्स का खिताब आन्या सिन्हा को मिला। वॉलीबॉल में भी टीम एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ी विजेता बने।
इन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा,अनुशासन एवं मेहनत का परिचय देते हुए शानदार उपलब्धियाँ हासिल कीं।
विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना एवं आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *