कोडरमा (शहर परिक्रमा)

डीएवी कोडरमा में सहगामी गतिविधियों का भव्य आयोजन

पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल, कोडरमा में पाठ्य सहगामी गतिविधियों के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का भव्य एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बुद्ध पूर्णिमा श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, रचनात्मकता तथा बहुआयामी प्रतिभा का विकास करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता से हुई। बच्चों ने शास्त्रीय एवं अर्ध-शास्त्रीय गायन की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर संध्या कपूर ने प्रथम, मायरा वर्मा ने द्वितीय तथा रूपाली सिन्हा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इसके उपरांत कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के बीच “जलवायु परिवर्तन” विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के महत्व एवं बदलते जलवायु के प्रभावों को अपनी सशक्त चित्रकला के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में आराध्य शुक्ला ने प्रथम, निष्ठा गुप्ता ने द्वितीय तथा प्रिया कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में आयोजित स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में आराध्या सिंह ने प्रथम, दृष्णा कश्यप ने द्वितीय तथा नेहा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खेल गतिविधियों के अंतर्गत रामकृष्ण सदन एवं दयानंद सदन के बीच कैरम बोर्ड प्रतियोगिता का रोमांचक मुकाबला आयोजित किया गया, जिसमें दयानंद सदन ने 70 अंकों से शानदार विजय दर्ज की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आगामी दिनों में आयोजित किया जाएगा, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ये उन्हें अपनी छिपी प्रतिभाओं को पहचानने, निखारने एवं आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करती हैं।
कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के मौसुमी मल्लिक, कुमार सतीश सिंह, चांदनी दुबे, धर्मेंद्र पाठक, उज्जल घोष, पी. बी. खडंगा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *