देवघर (शहर परिक्रमा)

बादल पत्रलेख एवं डॉ. मुन्नम संजय बने झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवगठित संगठन की घोषणा आज प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कर दी गई। नई कमिटी में विभिन्न स्तरों पर नेताओं को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियां सौंपी गई है।
इस नवगठित प्रदेश कमिटी में देवघर जिला के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय नेताओं को भी स्थान दिया गया है, जिससे जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल है।

देवघर जिला से पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय, पूर्व प्रदेश महासचिव शबाना खातून तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक वर्मा को प्रदेश सचिव बनाया गया है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश एवं पूर्व प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह को पुनः प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष  मुकुंद दास को पीसीसी कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों पर देवघर जिला कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं दी है।
जिला महासचिव-सह-प्रवक्ता  दिनेश कुमार मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि देवघर जिला के नेताओं को उनकी कार्यकुशलता, संगठन क्षमता, सक्रियता एवं पार्टी के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इससे देवघर जिला कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाऐं देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी, झारखंड प्रभारी श्री के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश, सह प्रभारी डॉ. सिरिवेला प्रसाद, विधायक दल के नेता श्री प्रदीप यादव तथा पूर्व सांसद श्री फुरकान अंसारी के प्रति आभार व्यक्त किया।
      बधाई संदेश जिला के पदाधिकारी महेशमणि द्वारी, सुधीर देव, संजीव झा, संजय मिश्रा, मकसूद आलम, अमित कुमार पांडेय, दिवाकर मिश्रा, शिव शंकर मंडल, सभी जिला पदाधिकारियों के साथ नगर अध्यक्ष रवि केसरी, मधुपुर नगर अध्यक्ष मो सैफ, प्रखंड अध्यक्ष गुलाब यादव, हेमंत चौधरी, उपेंद्र प्रसाद राय, नैयाज अहमद, सुनील महतो, शमशेर अंसारी, चंद्र देवदास, नकुल दास, उमेश रजक, जाकिर हुसैन, अग्रणी मोर्चा संगठन के जिला अध्यक्ष आशीष भारद्वाज, रवि वर्मा, बेलालुद्दीन अंसारी, विकास कुमार राउत, सुरेश पंडित, ओम प्रकाश यादव, नित्यानंद सेवक, महिला जिलाध्यक्ष प्रमिला देवी, अमित कुमार पांडेय, विवेक मिश्रा, मो मुशर्रफ, धर्मेंद्र सिंह, गोल्डी खान, रमाकांत कुमार, अर्जुन राउत, अभिषेक वर्मा, आमोद राव, अनिल चंद्रवंशी, विकास दास, मो आफताब आलम आदि ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *