डीएवी कास्टर टाउन में नए प्राचार्य के रूप में शुभाशीष चट्टराज ने पदभार संँभाला
देवघर: दिनांक 06.05.2026 को स्थानीय गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन में नए प्राचार्य के रूप में शुभाशीष चट्टराज ने पदभार ग्रहण किया। पूर्व प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, शिक्षक- शिक्षिकाएँ एवं बच्चों ने मंत्रोच्चारण, तिलक एवं आरती से नए प्राचार्य का स्वागत एवं अभिनंदन किया। ज्ञात हो कि इससे पहले शुभाशीष चट्टराज डीएवी पब्लिक स्कूल, महुदा, धनबाद में प्राचार्य के रूप में पदस्थ रहे। इनके मार्गदर्शन में कई छात्र- छात्राएँ आज उच्च शिक्षा प्राप्त कर स्वयं को गौरवान्वित कर रहे हैं।

पूर्व प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि इस विद्यालय से मैं बहुत सारी यादें लेकर जा रहा हूँ। वरिष्ठ अनुभवी एवं प्रबुद्ध व्यक्तित्व के धनी श्री शुभाशीष चट्टराज के मार्गदर्शन में सभी बच्चे अपनी प्रतिभा को विकसित कर लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
इस मौके पर नए प्राचार्य शुभाशीष चट्टराज ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।साथ ही उन्होंने कहा कि शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने और विद्यालय की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करूँगा।
इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। उक्त बातों की जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दी।

