देवघर (शहर परिक्रमा)

कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय शिवशक्त्यात्मक महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ

देवघर: स्थानीय बम बम बाबा कुटिया परिसर में आयोजित सात दिवसीय शिवशक्त्यात्मक महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।

     मुख्य यजमान सदानंद खवाड़े सपत्नी, सुमन कुमारी एवं अंकिता सिंह सहित यज्ञाचार्य कुणाल महाराज के नेतृत्व में सभी वैदिक आचार्यों एवं श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार, घंट ध्वनि और जयघोष के साथ कलश यात्रा निकाली। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए हंस पहुंची, जहां वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार यज्ञ देवताओं का आवाहन किया गया। इसके बाद जयघोष के साथ कलश को यज्ञ मंडप तक लाया गया।
     यज्ञ मंडप में विधिवत भगवान का आवाहन एवं पूजन, ब्राह्मण वरण तथा मंडप प्रवेश की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। तत्पश्चात शास्त्रोक्त विधि से वेदी पूजन किया गया।
      यज्ञ समिति के संयोजक प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार यज्ञ की ध्वनि और धुआं जहां तक पहुंचता है, वह क्षेत्र पवित्र हो जाता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ के धुएं एवं उसकी परिक्रमा करने से पापों का नाश होता है तथा मनुष्य के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यज्ञ भगवान की परिक्रमा करने एवं अपने जीवन को कृतार्थ बनाने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *