देवघर (शहर परिक्रमा)

उपायुक्त सह रेडक्रॉस अध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह से रेडक्रॉस प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात

देवघर: इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, देवघर शाखा के अध्यक्ष सह उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से रेडक्रॉस सोसाइटी, देवघर शाखा के चेयरमैन जीतेश राजपाल के नेतृत्व में रेडक्रॉस के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त महोदय का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें रेडक्रॉस द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक एवं मानव सेवा कार्यों की जानकारी दी।

मुलाकात के दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, आपदा राहत एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर डीडीसी पीयूष सिन्हा एवं अपर समाहर्ता हीरा कुमार भी उपस्थित थे। इसके अलावा रेडक्रॉस सोसाइटी, देवघर शाखा के वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, सचिव निरंजन सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, कार्यकारिणी सदस्य देवनन्दन झा, दीपक सिंह, सुरेश साह एवं सुरेशानंद झा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *