देवघर (शहर परिक्रमा)

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में झामुमो का धरना

देवघर: केंद्र सरकार द्वारा बढ़ती महंगाई और खासकर गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से समाहरणालय के बाहर एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने की।

     धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से उदय शंकर सिंह उर्फ चुनाव सिंह उपस्थित हुए। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बेहद दुखदायी हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो झारखंड मुक्ति मोर्चा लगातार आंदोलन करता रहेगा और जनता को केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में जागरूक करेगा।
      जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार केवल गरीबों का दोहन करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भाजपा महंगाई के खिलाफ आंदोलन करती थी, लेकिन आज महंगाई पर पूरी तरह चुप है।

     देवघर मेयर रवि रावत ने कहा कि भाजपा की नीतियां देश के लिए हानिकारक साबित हो रही हैं। वहीं डिप्टी मेयर टिप चटर्जी ने केंद्र सरकार को हर क्षेत्र में विफल बताया।
पूर्व प्रवक्ता सुरेश साह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीति गरीबों को और गरीब बनाने तथा देश की संपत्ति को बड़े उद्योगपतियों के हाथों सौंपने की है। केंद्रीय समिति सदस्य परिमल सिंह ने कहा कि महंगाई से आम जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी ने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
     यह धरना कार्यक्रम सुबह 11 बजे से समाहरणालय के बाहर शुरू हुआ और दोपहर 2 बजे समाप्त हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान इस उपरोक्त के अलावा शब्बीर हसन, दिनेश किशकू, इश्तियाक मिर्जा, पूर्व प्रवक्ता सुरेश साह, तेज नारायण वर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सुनील मंडल, विपिन यादव, अबू तालिब अंसारी, नंदकिशोर दास, मनोज दास, मृत्युंजय रावत, महिला मोर्चा से हीरा देवी, रजनी मुर्मू सहित जिला कमेटी, महानगर कमेटी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा एवं व्यावसायिक मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *