देवघर (शहर परिक्रमा)

डीएवी कास्टर टाउन में अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

देवघर: आज दिनांक 10.05.2026 को गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, कास्टर टाउन में अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।कक्षा एलकेजी से पांँचवीं तक के बच्चों के लिए कार्ड मेकिंग,छठी और सातवीं के लिए ( एक पेड़ माँ के नाम) विद्यालय परिसर में एक-एक पेड़ लगाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृत शिक्षक के द्वारा वैदिक विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ हवन करके किया गया।

इन सभी गतिविधियों में प्रायः सभी वर्ग के बच्चों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का बखूबी परिचय दिया।बच्चों ने रंग-बिरंगे कागज पर रंग,मोती तथा स्टोन की सहायता से ‘मदर्स डे’ की शुभकामनाएँ लिखकर विभिन्न आकृतियों वाले कार्ड बनाएँ और अपनी क्रियाशीलता तथा कल्पना शक्ति का जीवंत प्रमाण दिया।बच्चों ने विद्यालय परिसर में एक से बढ़कर एक औषधीय गुणों वाले पेड़, आकर्षक फूल एवं सुंदर दिखने वाले पेड़-पौधे लगाकर पेड़ों के प्रति अपनी रुचि का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

  मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य शुभाशीष चट्टराज ने इन गतिविधियों में शामिल सभी छात्रों की प्रशंसा की और मातृ दिवस के अवसर पर बच्चों एवं उनके माता-पिता को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।उन्होंने बच्चों के जीवन में माँ के महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि बच्चे मांँ की शीतल छाया में ही पुष्पित और पल्लवित होते हैं।माँ ही उनकी कोमल भावनाओं और आदर्शात्मक गुणों को निखारने में सक्षम है।
    इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही।उक्त बातों की जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *