देवघर (शहर परिक्रमा)

डीएवी भंडारकोला में माँ के त्याग और स्नेह को बच्चों ने गीत, कविता और नृत्य के माध्यम से  किया नमन

देवघर: गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में अंतर्राष्ट्रीय मदर्स डे के अवसर पर भावपूर्ण एवं आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व के महत्व को उजागर करना तथा बच्चों के मन में अपनी माँ के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना को प्रोत्साहित करना था।

   कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने दीप प्रज्वलित करके किया।  इसके पश्चात क्लास 8 से 12 तक के विद्यार्थियों ने माँ के प्रेम, त्याग और स्नेह को दर्शाते हुए गीत की प्रस्तुति से वातावरण को मधुर एवं भावनात्मकता से सराबोर कर दिया,माइम की प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को भावुक कर दिया।  वहीं रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने माँ के सम्मान में भावपूर्ण कविता पाठ भी प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों को भावविभोर कर दिया।एलकेजी के बच्चों ने माँ की तस्वीर को रंग करके, क्लास 1 के बच्चों ने बुके बनाकर, क्लास 2 के बच्चों ने पर्स बनाकर, क्लास 3 से 5 तक के बच्चों ने कोलाज और ग्रीटिंग कार्ड बनाकर तथा क्लास 5 से 7 के बच्चों ने गायन की प्रस्तुति कर मातृशक्ति के प्रति प्रेम प्रदर्शित किया।

   विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने अपने संबोधन में कहा कि माँ हमारे जीवन की प्रथम गुरु होती हैं और उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव अपने माता-पिता का सम्मान करने तथा उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि माँ के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का यह एक सुंदर प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में संस्कार, संवेदनशीलता और पारिवारिक मूल्यों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
     कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों अभिषेक सूर्य, निशा किरण, दीपिका सिन्हा, नीलम चौधरी, राज रानी, मीनू चौधरी, कार्तिक राज, उर्वशी वत्स,संगीता बनर्जी,निधि तथा क्लास एलकेजी से दो तक की सभी वर्ग शिक्षिका एवं विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में धन्यवाद ज्ञापन और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *