देवघर (शहर परिक्रमा)

“माँ के सम्मान में सजा भव्य समारोह, फाउंडेशन विद फन विद्यालय का मदर्स डे आयोजन बना यादगार”

देवघर: फाउंडेशन विथ फन विद्यालय की ओर से होटल विरोय इन में अंतर्राष्ट्रीय मदर्स डे बड़े ही हर्षोल्लास एवं भावनात्मक माहौल के बीच मनाया गया।

अर्पणा सिन्हा और उनकी बेटियाँ ऐश्वर्या और सौम्या की तिकड़ी

    कार्यक्रम में फाउंडेशन विद फन स्कूल की निदेशिका अर्पणा सिन्हा अपनी बेटियों ऐश्वर्या और सौम्या के साथ माँ-बेटियों की आकर्षक तिकड़ी के रूप में नजर आईं। उनकी शानदार व्यवस्था और स्नेहभरे अंदाज ने सैकड़ों माताओं के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।

अर्चना सिन्हा और मंचना सिन्हा की माँ-बेटी की जोड़ी

     वहीं अर्चना सिन्हा और मंचना सिन्हा की माँ-बेटी की जोड़ी ने भी अपनी भावनात्मक प्रस्तुति से पूरे माहौल को भावुक बना दिया। उनकी प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

   इस विशेष अवसर पर विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं अपनी-अपनी माताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, प्रेम और मातृत्व के प्रति सम्मान की अद्भुत झलक देखने को मिली।

   कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। छात्रों ने गीत, नृत्य एवं विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां देकर अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। बच्चों द्वारा अपनी ‘माँ’ के सम्मान में प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों ने सभी को भावुक कर दिया और सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
    इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या अर्पणा सिन्हा ने मातृत्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माँ बच्चों की पहली गुरु होती है और उनके जीवन निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि बच्चों के संस्कार, शिक्षा और सफलता के पीछे माँ का त्याग एवं समर्पण सबसे बड़ी शक्ति होती है।
      कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं अभिभावकों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। मदर्स डे के इस भव्य आयोजन ने माँ और बच्चों के रिश्ते को और भी मजबूत बनाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *