देवघर (शहर परिक्रमा)

शिवशक्तात्मक महारुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति पर शांति जल लेने उमड़ा जनसैलाब

देवघर: बम बम बाबा कुटिया में आयोजित सात दिवसीय शिवशक्तात्मक महारुद्र यज्ञ की आज पूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर शांति जल लेने हेतु भारी संख्या भक्तों की कतार देखा गया। यज्ञ के यजमान सदानंद खवाड़े ने विश्व कल्याणार्थ आहुति देकर भगवान शिव शक्ति से सब के कल्याण की कामना की। यज्ञाचार्य के रूप में पंडित कुणाल जी महाराज ने वैदिक विधि विधान से यज्ञ सम्पन्न कराया। यज्ञ पूर्णाहुति कर यजमान सदानंद जी और प्रभात कुमार सिंह ने कलश लेकर सभी वैदिकों एवं भक्तों के साथ शोभा यात्री के रूप में बाबा मंदिर होते हुए शिव गंगा में कलश विसर्जन किया।

    इस दौरान ब्रह्मा के रूप में पंडित अशोक परिहस्त तो परिचालक की भूमिका में जयनाथ मिश्रा सहित आहुति कर्ता में दिनेश खवाड़े, सोनू, माणिक बलियासे, ललन जजवारे, मनोज झा, गणपति, प्रकाश खावड़े, राजू झा, मनीष, नरेंद्र अशोक, सौरव,  सुनील झा, गोविन्द महाराज, कुंदन, शंभू शेखर झा, यज्ञ के संयोजक प्रभात कुमार सिंह सहित अमृतेश महाराज, विनोद झा, विनोद खवाड़े,भगवान तिवारी  ने यज्ञ को सफ़ल बनाने में पुरे तन मन से लगे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *