स्व. वर्धन खवाड़े क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू, एसडीओ और डॉ. सुनील खवाड़े ने किया उद्घाटन
देवघर: स्वर्गीय वर्धन खवाड़े क्रिकेट चैंपियनशिप का उद्घाटन सोमवार को केकेएन स्टेडियम में सदर एसडीओ रवि कुमार और जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सह आयोजन समिति के चेयरमैन वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने किया। इस दौरान दोनों अतिथियों ने पहले ट्रॉफी का अनावरण किया, फिर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त पिच पर बैटिंग भी की।

एसडीओ रवि कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन नए खिलाड़ियों के लिए एक मंच के समान है, अपने खेल का प्रदर्शन कर सकते हैं। मैच का लाइव प्रसारण दर्शकों को रोमांचित भी करेगा।

डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि ऐसे आयोजन के पीछे हम लोगों का उद्देश्य है कि यहां खेल से जुड़े युवा आगे बढ़े। ओलंपिक एसोसिएशन भी इसमें लगातार प्रयासरत है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस टूर्नामेंट में सारे खिलाड़ी देवघर के ही हैं। हमारे देवघर के खिलाड़ी जिला, राज्य, देश और देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले, यही हम लोगों का सपना है और इसको आगे बढ़ने का काम निरंतर जारी रहेगा। पहले दिन तीन मैच खेले गए। वैसे रोजाना 3 मैच खेले जाएंगे, जो 10-10 ओवर का होगा। वहीं फाइनल मुकाबला 15 ओवर का खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को नकदी राशि इनाम स्वरूप दी जाएगी।
आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. सुनील खवाड़े ने बताया कि केकेएन स्टेडियम में सारा आयोजन होगा। इसमें कुल 12 फ्रैंचाइजी टीम हैं जिनको दो ग्रुपों में बांटा गया है। दोनों ग्रुप से टॉप 2-2 टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। कुल 204 खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। सभी मैचों का सीधा प्रसारण यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया के जरिये हो रहा है। दर्शकों के लिए भी इनामों की बारिश होगी। इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख 10 हजार और उपविजेता को पचपन हजार रुपए मिलेंगे।
उद्घाटन के मौके पर आयोजन समिति के सीईओ संजय मालवीय, जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा, आयोजन समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषि राज सिंह, निर्मल कुमार, जोगी तिवारी, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, कार्यकारी सचिव नीरज झा, कोषाध्यक्ष पंकज वाजपेयी, राकेश राय, रितेश केसरी, जिम्मी समेत सुशील महत्ता, दीपक दुबे, अजय खवारे, टुनटुन राउत, रोहित पाण्डेय, चांद मणि बलियासे, किशोर यादव, ब्रहमदेव राउत समेत कई लोग मौजूद थे।उद्घोषक अशोक कुमार थे।।
पहले दिन खेले गए तीन मैच
पहला मैच कैलाशा फाइटर और मोहनपुर टाइगर्स के बीच खेला गया, जिसमें मोहनपुर टाइगर ने कैलासा फाइटर को 4 विकेट से हराया। दूसरा मैच वीरांश स्टाइलिश इलेवन और पीवीआर पैंथर का हुआ, जिसमें वीरांश एलेवन ने पीवीआर पैंथर को 25 रन से हराया। तीसरा मैच बादशाह और पैराडाइज बीच खेला गया। लेकिन बारिश की वजह से मैच बीच में बाधित हो गया। इस कारण दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दिया गया।
निर्णायक की भूमिका में खुशहाल शेख और ऋषि कुमार थे।।

