देवघर (शहर परिक्रमा)

डीएवी कास्टर टाउन में दो दिवसीय समर कैंप का  समापन कार्यक्रम

    देवघर: आज दिनांक 13.05.2026 को स्थानीय गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन,देवघर में आयोजित दो दिवसीय समर कैंप का बड़ी ही धूमधाम एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन किया गया। समस्त विद्यालय परिसर बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम,खुशियों एवं रचनात्मक गतिविधियों से गुलजार रहा।आज अंतिम दिन शिक्षकों के द्वारा बच्चों को रचनात्मक कलाएँ, चित्रकला, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य जैसे कई महत्त्वपूर्ण कौशलों के विकास के साथ-साथ संचार कौशल और व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक सुझाव और प्रशिक्षण दिए गए।

   इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य शुभाशीष चट्टराज ने कहा कि पिछले दो दिनों से इस समर कैंप में बच्चों ने विभिन्न प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।बच्चों को भरपूर मनोरंजन का अवसर भी दिया गया।साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में रचनात्मकता,आत्मविश्वास और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने में सफलता हासिल करती हैं।पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह की गतिविधियों का होना अत्यंत आवश्यक है।विद्यालय की व्यस्त दिनचर्या से हटकर आनंद के कुछ पल बच्चों के लिए बहुत जरूरी है।इससे बच्चे नई ऊर्जा के साथ पुनः पढ़ाई की ओर केंद्रित हो सकेंगे।
    इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही। उक्त बातों की जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *