श्री श्री रविशंकर जी का 70वां जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया।
देवघर: दिनांक 13 मई को आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर लगाया गया। यह शिविर रेड क्रॉस सोसायटी के साथ मिलकर लगाया गया, जिसमें रक्तदाताओं ने उत्सवी माहौल में हिस्सा लेकर रक्तदान किया l रक्तदाता के रूप में निशांत कुमार, नीलम कुमार, कन्हैया जी, रचना झा, गीता सिंह, देबाशीष रॉय, राम शंकर, गुरु प्रसाद, देवरत्न सिन्हा, अभय कुमार सिंह, किरणजीत मन्ना, गुरु भक्ति ने रक्तदान किया। इसके बाद टावर चौक पर फल एवं जूस, मिल्कशेक, चॉकलेट इत्यादि का सैकड़ों लोगो के बीच वितरण किया गया l साथ ही संध्या में मंगलम इन रिसॉर्ट में सत्संग, संगीत भजन के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में बैंगलोर के गायक और संगीतज्ञ ने चार चांद लगा दिए।

मौके पर निशांत कुमार ने बताया कि हम लोग पूरे विश्व में बड़े ही धूम धाम से गुरु जी का 70वां साल जन्मोत्सव मना रहे हैं l शहर के मध्य में अवस्थित मंगलम इन्न मे सैकड़ों गुरु भक्त संध्या के कार्यक्रम में पहुचे और गुरु जी का जन्मोत्सव में भाग लिया। मौके पर केक काटकर और बेंगलुरु से पहुंचे गायक और संगीतज्ञों ने जन्मोत्सव को यादगार बनाया l विश्व के 183 देशो में गुरु जी का संदेश पहुचा है और 120 करोड़ लोग को मौन, ध्यान और सुदर्शन क्रिया का अनुभव मिला है। और सभी देशो में जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। विश्व भर के 120 करोड़ लोगों ने आज श्री श्री रविशंकर के संग ध्यान किया और जन्मोत्सव को सेवा रूप में मनााय l जीवन जीने की कला का 45 वा वर्ष है और गुरु जी का आज 70 वा जन्मोत्सव मनाया जा रहा हैl
कार्यक्रम को सफल बनाने में निशांत, नीलम, राम शंकर, गुरु प्रसाद, गौतम, कन्हैया, रणधीर, गीता, रीना, रचना ,समेत कई भक्तगणों ने बढ चढ कर भूमिका अदा की।

