इनरव्हील क्लब देवघर ने दो विद्यालयों को बनाया “हैप्पी स्कूल”
देवघर: इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर द्वारा सत्र 2025-26 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सामाजिक परियोजना “हैप्पी स्कूल” का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रश्मि गुप्ता एवं क्लब अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस पहल के तहत क्लब ने दो विद्यालयों को “हैप्पी स्कूल” के रूप में विकसित किया है।

पहली परियोजना के अंतर्गत सेंट मेरी स्कूल में गार्डन एरिया एवं कंप्यूटर लैब का निर्माण और सौंदर्यीकरण कराया गया। मुख्य अतिथि रश्मि गुप्ता ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। विद्यालय परिवार ने उनका तिलक एवं पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।
वहीं दूसरी परियोजना के तहत प्राथमिक विद्यालय हिरणा को “हैप्पी स्कूल” के रूप में विकसित किया गया। यहां बच्चों के लिए इनरव्हील पार्क का निर्माण कराया गया, जिसमें झूला, स्लाइडर सहित विभिन्न खेल सामग्रियां उपलब्ध कराई गईं। विद्यालय के गेट, चारदीवारी और कक्षाओं को रंग-रोगन एवं सजावट से आकर्षक बनाया गया। बच्चों के लिए एक छोटा स्टेज भी तैयार किया गया तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
इस परियोजना में क्लब सदस्य नमिता भगत ने पार्क के लिए झूला एवं अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा ने स्लाइडर उपलब्ध कराया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि रश्मि गुप्ता ने कहा कि इनरव्हील क्लब देवघर का यह “हैप्पी स्कूल” प्रोजेक्ट अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। उन्होंने क्लब अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा के नेतृत्व और विद्यालय परिवार के सहयोग की प्रशंसा करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बच्चों के बीच कलर आइटम, गिफ्ट, चिप्स, बिस्कुट एवं चॉकलेट का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा, सचिव कंचन मूर्ति शाह, उपाध्यक्ष ममता किरण, नमिता भगत, निशा गुप्ता, सावित्री गुप्ता, निशा जायसवाल, सुषमा रानी, विभा सिंह, पूर्व अध्यक्ष अर्चना भगत, रश्मि रंजन झा, सारिका शाह सहित कई सदस्य उपस्थित थीं।

