देवघर के 48वें उपायुक्त के रूप में सौरभ कुमार भुवानिया ने निवर्तमान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से पदभार ग्रहण किया
देवघर: आज दिनांक 25.05.2026 को देवघर जिला के 48वें उपायुक्त के रूप में सौरभ कुमार भुवानिया ने निवर्तमान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से पदभार ग्रहण किया।

अपने कार्यालय कक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला – 2026 का भव्य और बेहतर आयोजन पहली प्राथमिकता होगी, ताकि देवतुल्य श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराया जा सके। श्रद्धालु बाबाधाम देवघर कांवर यात्रा पश्चात एक सुखद अनुभूति लेकर घर वापस जाय जिससे राज्य सरकार की छवि एवं गरिमा को और भी ऊंचाई मिले।
आगे उपायुक्त ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा आमजनों के अलावा सभी स्टेक होल्डर, मीडियाबन्धु, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ समन्वय बेहतर तरीके से स्थापित हो ताकि एक बेहतर प्रशासनिक माहौल में सभी कार्य संपन्न होता रहे। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अंतिम पायदान के व्यक्ति को लाभान्वित करने का प्रयास रहेगा। इसके साथ हीं धरातल पर सरकार की शत प्रतिशत योजनाओं को पहुँचाने का प्रयास किया जायेगा, ताकि योग्य लाभुकों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जोड़ अच्छादित किया जा सके।

