देवघर नगर कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन सशक्तिकरण पर जोर
देवघर: देवघर नगर कांग्रेस कमिटी द्वारा दिनांक 02.06.26 को स्टेशन रोड स्थित कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से देवघर नगर कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी एस.आई.आर. (SIR) को लेकर पूरी तैयारी के साथ सक्रिय रहने पर बल दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने देवघर को पुनः कांग्रेस का मजबूत गढ़ बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव और विचार रखे। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आम जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर अजय केशरी, दीपक वर्मा, राजकुमार वर्मा एवं राजेश कुमार ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नगर कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में नगर कांग्रेस के पंकज भारती, कुमार बाबा, अंकुर केशरी, अनिल केशरी, शशि यादव, चंदन यादव, राकेश जायसवाल, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित थे।
बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

