कोडरमा (शहर परिक्रमा)

जेईई एडवांस्ड में डीएवी के हिमांशु और शायंतिका ने रचा सफलता का स्वर्णिम अध्याय

कोडरमा: देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक जेईई (एडवांस्ड) 2026 में पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय, अभिभावकों और पूरे कोडरमा जिले को गौरवान्वित किया है।

    विद्यालय के मेधावी छात्र हिमांशु पंत ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 8954 प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वहीं छात्रा शायंतिका मोदी ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 15370 तथा ओबीसी श्रेणी में अखिल भारतीय रैंक 4103 प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है।
    दोनों विद्यार्थियों की सफलता ने विद्यालय परिसर में खुशी और गर्व का वातावरण बना दिया है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों की अथक मेहनत, अनुशासन, दृढ़ संकल्प तथा शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रतिफल बताया है।
     विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की परंपरा का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों ने सिद्ध कर दिया है कि लगन, परिश्रम और सही दिशा-निर्देशन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
     विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
     आगे उन्होंने कहा कि पीवीएसएस डीएवी के इन युवा प्रतिभाओं ने यह साबित कर दिया है कि बड़े सपनों को साकार करने के लिए मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *