कर्नाटक में डी.के. शिवकुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ पर कांग्रेसजनों ने जताई खुशी
देवघर: कर्नाटक में डी.के. शिवकुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर देवघर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। कांग्रेस नेताओं ने इसे राहुल गांधी के नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता एवं पार्टी की रणनीति की बड़ी सफलता बताया है।

कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि कर्नाटक में कांग्रेस की मजबूती और डी.के. शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने का निर्णय पार्टी नेतृत्व के दूरदर्शी सोच का परिणाम है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार यह निर्णय देशभर के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार करेगा तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा।
बयान में कहा गया कि कांग्रेस की जनहितकारी नीतियां, सामाजिक न्याय, आर्थिक समानता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के कारण जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देशभर में और अधिक मजबूत होगी।
कांग्रेस नेताओं ने अपने राजनीतिक आकलन में कहा कि कर्नाटक का यह निर्णय राष्ट्रीय राजनीति में भी महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगा और आगामी आम चुनावों में कांग्रेस को लाभ पहुंचा सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जनता के समर्थन से भविष्य में केंद्र में कांग्रेस की मजबूत सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।
अंत में कांग्रेसजनों ने डी.के. शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
बधाई देने वालों में देवघर जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास, पीसीसी कोऑर्डिनेटर अवधेश प्रजापति, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिनेशानंद झा, अमरेंद्र कुमार सोना, कार्यालय प्रभारी गणेश दास, मीडिया प्रभारी बृजभूषण राम, प्रियांशु कुमार, गोलू सिंह, राहुल राज, पप्पू कुमार, अनिल चंद्रवंशी, रजनीकांत ठाकुर आदि दर्जनों कांग्रेस जनों ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को बधाई एवं शुभकामना दिया।

