देवघर (शहर परिक्रमा)

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत नगर भाजपा ने किया वृक्षारोपण

देवघर: भारतीय जनता पार्टी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर देशव्यापी अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत देवघर नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम शुक्रवार को देवघर कॉलेज  के प्रांगण में हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के सम्मान का संदेश दिया गया।

  भाजपा नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा ने इस अवसर पर बताया कि यह अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रयास नहीं है। यह अपनी जन्मदात्री माँ के प्रति कृतज्ञता और धरती माँ के प्रति जिम्मेदारी व्यक्त करने का एक माध्यम भी है। वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का भी आह्वान किया।
   इस अवसर पर वरिष्ठ  भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष मुकेश पाठक, मीणा झा, रिंकू सिंह, नीरज ठाकुर, राजू कुमार केसरी, मिथिलेश झा, बालनाथ सिन्हा, प्रवीण तिवारी, कुमार अभिषेक, अशोक महोली, अमित कुमार, पप्पू महथा, कामेश्वर यादव सहित कई अन्य उपस्थित थे।