देवघर (शहर परिक्रमा)

विश्व पर्यावरण दिवस पर मदर्स टच स्कूल का पर्यावरण संरक्षण अभियान, बच्चों ने किया पौधारोपण

देवघर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मदर्स टच स्कूल द्वारा शुक्रवार को नंदन पहाड़ ऑक्सीजन पार्क में पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    इस दौरान बच्चों ने पौधारोपण किया तथा पर्यावरण और वृक्षों के महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के माध्यम से प्लास्टिक के कम उपयोग, स्वच्छता अपनाने एवं हरित पर्यावरण के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
     विद्यालय की निदेशिका डॉ. रुपाश्री ने कहा कि बच्चों को शुरुआती दिनों से ही प्रकृति के करीब रखना आवश्यक है। इससे उनमें पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित होती है और वे प्रकृति संरक्षण के महत्व को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं।
    कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण तथा उसके संरक्षण का संकल्प लिया। अभियान को सफल बनाने में पूजा प्रिया एवं अनन्या का सहयोग सराहनीय रहा।
     विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।