देवघर (शहर परिक्रमा)

​भारत विकास परिषद, बैद्यनाथ धाम शाखा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

​देवघर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, बैद्यनाथ धाम शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सारवां रोड स्थित एक निजी फार्म हाउस परिसर में संपन्न हुआ। इस पुनीत कार्य के अंतर्गत परिषद के सदस्यों द्वारा 10 फलदार वृक्षों का रोपण किया गया।

    इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण को हरा-भरा रखने और आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ व स्वस्थ परिवेश प्रदान करने का संकल्प लिया। सदस्यों ने जोर देकर कहा कि केवल वृक्ष लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
​ कार्यक्रम में परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रो. अरविंद कुमार झा (रीजनल संपर्क सचिव), उत्तम कुमार डमरू (संगठन सचिव), रामेश्वर मोदी, डॉ. शंभूनाथ मिश्रा (प्रांतीय सेवा प्रमुख), संतोष शर्मा अध्यक्ष भारत विकास परिषद बैद्यनाथ धाम शाखा, विजय पाण्डेय(मीडिया प्रभारी) इत्यादि की उपस्थिति रही।
     अंत में सभी ने पर्यावरण के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।